कॉमेडियन भारती सिंह को NCB ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ 86.5 ग्राम गांजा

ड्रग्स मामले में NCB लगातार शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके हसबैंड हर्ष से पूछताछ चल रही है। हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। पूछताछ में भारती और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात कुबूल कर ली है। भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर से 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। भारती को कल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। भारती को आज रात एनसीबी ऑफिस में हिरासत में रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा। एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था। इसके बाद अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में रेड की गई । NCB ने यहां से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

इन जगहों पर एनसीबी ने की छापेमारी

21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा।

इस के बाद एनसीबी ने शनिवार को ही दो अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडेक्शन ऑफिस और घर (दोनों जगहों से) से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है। भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत के फैन्स के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला जिसके बाद सीबीआई द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट सामने आई थीं। जिसके बाद ड्रग्स का एंगल सामने आया। इस केस में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कौन हैं भारती सिंह?


भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वे 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं।