बॉलिवुड में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन होते है फेक, केवल पैसे मिलने पर जाता हूं : रोहित शेट्टी

बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने हाल ही में एक चैट शो में कहा कि बॉलिवुड में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन फेक होते हैं। हाल में नेहा धूपिया के शो में पहुंचे रोहित ने कहा मैं किसी भी अवॉर्ड शो में तभी जाता हूं जबकि वे मुझे होस्ट करने के लिए पैसा देते हैं या मेरी फिल्म को अवॉर्ड देते हैं। वरना मैं इनमें नहीं जाता हूं क्योंकि ये फेक होते हैं और ये केवल टीवी शो जैसे हैं।

वैसे अवॉर्ड शो पर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। हाल में शाहिद कपूर ने एक अवॉर्ड शो में अंतिम समय पर परफॉर्म करने से माना कर दिया था क्योंकि उन्हें पता चला कि बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड 'कबीर सिंह' के लिए उन्हें नहीं बल्कि रणवीर सिंह को 'गली बॉय' के लिए दिया जाना है। इसके बाद शाहिद कपूर अवॉर्ड शो छोड़कर चले भी गए थे।

बता दें कि रोहित शेट्टी इस समय अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' बना रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ दिखाई देंगे। अक्षय और कैटरीना के साथ इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो में दिखाई देंगे। बता दें कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी सूर्यवंशी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय ATS अफसर के किरदार में नजर आएंगे। 'सूर्यवंशी' आने वाले 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।