इस मामले में बॉलीवुड की 6ठी जोड़ी बनी रणबीर और आलिया, पहले की 5 जोड़ियों में से सिर्फ 2 की शादी रही सक्सेसफुल

बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल बैसाखी के पावन मौके पर अपने-अपने घरवालों और कुछ चुनिंदा करीबी दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए। उनके फैंस और फॉलोवर्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि कई लोगों दोनों के बीच एज गैप को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों के बीच लगभग 10 साल का अंतर है। आलिया अभी 29 साल की हैं जबकि रणबीर 39 साल के हैं। हालाकि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी बॉलीवुड में कई शादियां हुई जिसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच एज गैप थे। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट पर नजर डाले तो साल 1955 से लेकर 2022 तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ऐसी 25वीं जोड़ी है, जो हीरो-हीरोइन होते हुए शादी कर रही है। जबकि 10 साल या ज्यादा के अंतर वाली 6ठी जोड़ी है। इससे पहले की 5 जोड़ियों में से 2 की शादी सक्सेसफुल रही, जबकि 2 कपल अलग रहने लगे और 1 का तलाक हो गया। तो चलिए नजर डालते है उनमे कुछ जोड़ियों पर...

- दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच सबसे ज्यादा 22 साल का अंतर था। ये जोड़ी बॉलीवुड की सक्सेसफुल जोड़ी रही है।

- राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 15 साल का अंतर था। कुछ वक्त साथ रहने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।

- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच 13 साल का अंतर था। धर्मेंद ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे।

- सैफ अली खान और अमृता सिंह में 12 साल का अंतर था। दोनों शादी के बाद लंबे समय तक साथ रहे लेकिन दोनों के बीच तलाक हो गया।

- सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच 10 साल का अंतर है। दोनों की जोड़ी अभी तक सक्सेसफुल मानी जा रही है।

- रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बीच 9 साल का अंतर है। दोनों की शादी सक्सेसफुल मानी जाती है।

- रणबीर शौरी-कोंकणा सेन के बीच 7 साल का डिफ्रेंस हैं। दोनों अलग हो चुके हैं।

- अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच 7 साल का अंतर है और दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल मानी जाती है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बीच 6 साल का अंतर है। इंडस्ट्री की सबसे सीनियर और सक्सेसफुल जोड़ी मानी जाती है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बीच भी 6 साल का अंतर था। ये जोड़ी सिर्फ ऋषि कपूर के निधन पर ही टूटी।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच 6 साल का अंतर था। दोनों ने शादी के काफी लंबे साल बाद तलाक ले लिया था।