बेटी के जन्म के बाद आलिया का पहला पोस्ट, 'लॉयन फैमिली' की फोटो शेयर कर दी फैंस को खुशखबरी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर 2022 को बेटी ने जन्म लिया है। भट्ट और कपूर दोनों ही परिवारों में जश्न का माहौल हो गया है। हर कोई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शुभकामनाएं भेज रहा है। आलिया भट्ट ने भी डिलीवरी के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट कर दिया है। फैंस को खुशखबरी देते हुए आलिया ने बताया उन्हें घर 'जादुई बच्ची' आई है।

आलिया पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत न्यूज। हमारा बेबी इस दुनिया में हैं और वह बहुत ही मैलिकल गर्ल है। हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। लव, लव, लव। आलिया एंड रणबीर।’

आलिया की इस पोस्ट पर सबसे पहले सोफी चौधरी ने​ लिखा, ‘आप तीनों को बधाई। आपको, आपके परिवार को और लिटिल प्रिसेंस को बहुत सारा प्यार।’ जोया अख्तर ने लिखा, ‘बधाई, ओनली’। मौनी रॉय ने भी बहुत सोरे हॉर्ट इमोजी के साथ रणबीर आलिया को बधाई दी।

आलिया भट्ट के पोस्ट करने के बाद उनकी मां सोनी राजदन, रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने भी ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस को दादी-नानी बनने की खुशखबरी दी है। साथ ही रणबीर कपूर की बहन ने भी अपने बुआ बनने की खुशी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जाहिर की है।आलिया भट्ट के पोस्ट करने के बाद फैंस को नन्हीं बेटी की पहली झलक देखने की बेसब्री हो रही है।