कपूर खानदान में जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हुई आलिया भट्ट!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेबी के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले बेबी के आने की डेट नवंबर के आखिरी हफ्ते और दिसंबर के पहले सप्ताह में थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट रविवार की सुबह रिलायंस अस्पताल में डिलीवरी के लिए एडमिट हो गई हैं। जो यह संकेत दे रहा है कि कपूर परिवार में नन्हा मेहमान भी जल्दी आने के लिए बेसब्री से हो रहा है। आपको बता दे, हाल ही में आलिया भट्ट की गोदभराई में पूरे परिवार की खुशी झलक देखने को मिली थी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने बच्चे को जन्म देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को चुना है। आलिया भट्ट का नाम अस्पताल में रजिस्टर पहले ही करा दिया गया था। आलिया भट्ट के डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

अप्रैल 2022 में हुई थी शादी

बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।