साजिद नाडियाडवाला के इस प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अहान शेट्टी!, फैंस को बेसब्री से इंतजार

बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला जल्द अपनी एक फिल्म का ऐलान करने वाले है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अहान शेट्टी एक साथ नजर आने वाले है। यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है। मीडिया खबरों के अनुसार प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'पूरी टीम अभिनेताओं की इस एक्शन पावर-पैक के लिए उत्साहित है जिसमें अक्षय और अहान पहली बार एक साथ आ रहे हैं। केवल साजिद सर ही इसे संभव बना सकते थे और हम सभी वास्तव में उस एनर्जी के लिए उत्साहित हैं जो ये दोनों कलाकार स्क्रीन पर लाएंगे। प्रोजेक्ट की घोषणा की जानी बाकी है और फिलहाल प्लानिंग स्टेज पर है। हमारे पास जल्द ही अधिक जानकारी सामने होगी।'

बता दे, अक्षय कुमार और अहान शेट्टी पहले से नाडियाडवाला की फिल्म में काम कर रहे है। अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे और अहान शेट्टी अभिनीत तड़प है। ऐसे में अब दोनों का एक साथ आना निश्चित रूप से एक ऐसी खबर है जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। प्रॉजेक्ट पर विकास चल रहा है, हालांकि प्रोजेक्ट पर अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

अक्षय का रुग्गड लुक हुआ था रिलीज

2021 की शुरुआत में बच्चन पांडे से अक्षय का रुग्गड लुक रिलीज किया गया था और अभिनेता बच्चन पांडे में 10वीं बार निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही, कुमार ने निर्माता द्वारा निर्मित की जा रही तारा सुतारिया के साथ अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' का पहला पोस्टर प्रस्तुत किया था।

अक्षय कुमार ने शुरू की 'रक्षाबंधन' की शूटिंग

अक्षय कुमार ने फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। अक्षय ने बताया की आज फिल्म 'रक्षाबंधन' के सेट पर उनका पहला दिन है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सेट से एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'बहन के साथ बड़ें होते हुए, अलका मेरी पहली दोस्त बनी। यह सबसे सहज दोस्ती थी। आनंद एल राय की फिल्म #रक्षाबंधन उनके लिए समर्पित है और उस विशेष बंधन का उत्सव है। आज शूटिंग का पहला दिन, आपके प्यार और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।' तस्वीर में अक्षय कुमार फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा है।