साकिब सलीम के साथ दिखी रिया चक्रवर्ती, दोनों ने संग की पार्टी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स केस में नाम आने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की लाइफ धीरे-धीरे नॉर्मल रूटीन पर लौट रही है। हाल ही में अभिनेत्री को कूल अंदाज में गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया। रिया को साकिब सलीम और मनीष मल्होत्रा के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ये स्टार्स साकिब के बर्थडे पार्टी के लिए मिले थे। ये पार्टी अलीबाग में हुई है।

कुछ दिनों पहले रिया ने एक फोटो शेयर कर प्यार पर एक मैसेज दिया था। उन्होंने एक महिला के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों दिल बनाते हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ रिया ने लिखा था, 'प्यार ही ताकत है…प्यार एक ऐसा कपड़ा है जिसका रंग कभी हल्का नहीं होता। फिर चाहे उसे कितना ही धोया जाए।'

चेहरे में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो रिया अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली है। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर से रिया को दूर रखा था। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में रिया नजर आई थीं। रिया के फैंस थिएटर में उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।