एक्टिंग के बाद अब मौनी रॉय ने इसमें किया डेब्यू, जबरदस्त अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, देखे वीडियो

टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अब संगीत की दुनिया में उतर गई हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) का पहला गाना रिलीज हो गया। उन्होंने पहली बार किसी गाने में आवाज दी है। मौनी रॉय के डेब्यू सॉन्ग का नाम 'भीगी भीगी रातों में' में है। कुछ समय पहले उनके सॉन्ग को यूट्यूब पर पब्लिश किया गया है। इस गाने को यूट्यूब पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटों में इस गाने को हजारों व्यूज मिल चुके है। आलोक बत्रा ने इस सॉन्ग को डायरेक्ट किया है। इस गाने में मौनी रॉय के अलावा नकाश अजीज ने भी अपनी आवाज दी है।

वहीं मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करे तो 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। वहीं 2020 में वे 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में नजर आएंगी। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब धमाल भी मचाती हैं।