2024 के चुनावों में जीत दर्ज कर एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी: कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में है। कंगना रनौत का यह ट्वीट साल 2024 में होने वाले आम चुनाव पर आधारित है। कंगना का मानना ​​है कि पीएम नरेंद्र मोदी 2024 के चुनावों में जीत दर्ज कर एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। आपको बता दे, 2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने और उनकी जीत की कई लोगों ने सराहना की। 2019 में, उन्होंने एक बार फिर आम चुनावों में जीत दर्ज की और भारत के पीएम बने रहे। अब, कंगना का मानना ​​है कि वह 2024 के चुनावों में जीत दर्ज करके लगातार तीसरी बार गद्दी संभालेंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भारत द्वारा पाकिस्तान के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन दिए जाने को लेकर मजेदार रिएक्शन भी दिया है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान को 45 मिलियन कोरोना वायरस वैक्सीन खुराक देगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वो भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी...आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है... हा हा हा जबरदस्त ...'

किसानों को आतंकी बताने के चलते मुश्किल में कंगना रनौत

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरोध में ट्वीट कर उन्हें आतंकी बताने के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना मुश्किल में आ गई है। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से दर्ज शिकायत पर दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पुलिस को एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) फाइल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से कहा कि है वे 24 अप्रैल तक बताएं कि इस केस में क्या-क्या हुआ है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने को कोर्ट की तरफ से यह आदेश दिया गया है। कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए दिल्ली कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। इस याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि अपमानजनक ट्वीट के जरिए विभिन्न समूहों में वैमनस्यता फैलाई जा रही है।कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस फिलहाल अपनी फिल्म 'तेजस' की तैयारी कर रही हैं। वह इस में तेजस गिल नाम की एक महिला सैनिक की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही 'थलाइवी' और 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।