इंडियन लुक में एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुई जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस की मासूमियत पर फिदा हुए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मिली' के प्रमोशन में बिजी हैं जो 4 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच एक्ट्रेस का खूबसूरत इंडियन लुक फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में जान्हवी को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया जहां वो अपने हुस्न से लोगों के दिलों पर छुरियां चला रही थीं।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें सनी कौशल और मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस का खूबसूरत इंडियन लुक सामने आया है। जान्हवी कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया।

जान्हवी कपूर ने अपने एयरपोर्ट लुक को लिए एक खूबसूरत ब्लू कलर का प्लाजो सूट चुना जिसे एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप, खुले लहराते बाल, पैरों में जूतियां और अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ जान्हवी कपूर ने अपने इस फ्रेश लुक को पूरा किया था। जान्हवी कपूर के एअरपोर्ट लुक की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म मे उनके साथ मनोज पाहवा और सनी कौशल अहम भूमिका में हैं। मिली के बाद जान्हवी कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी कपूर 'रणभूमि', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'बॉम्बे गर्ल' में नजर आएगी।