ऑस्कर में जाने की घोषणा का मिला इस फिल्म को फ़ायदा, मात्र चार दिन में निकाली पूरी लागत

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'न्यूटन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। चार दिन में ही इस फिल्म की लागत लगभग बाहर हो चुकी है। सोमवार को इसने 1.31 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो शुक्रवार को मिली रकम से कहीं ज्यादा है। पहले दिन केवल 96 लाख रुपए की कमाई करने वाली इस फिल्म की चार दिन की कमाई लगभग 9 करोड़ रुपए हो चुकी है।

शनिवार को इसे 2.52 करोड़ रुपए मिले। रविवार की कमाई 3.42 करोड़ रुपए रही। सोमवार की रकम मिलाकर इसे 8.21 करोड़ रुपए मिले हैं। ऑस्कर में जाने की घोषणा का इसे फायदा मिला है।

यह फिल्म ज्यादा महंगी नहीं है। इसे 10 करोड़ रुपए के बजट में बना कर रिलीज कर लिया गया है। पहले हफ्ते में ये फायदा वसूलने का पूरा दम रखती है।

बता दें कि इस बार के अॉस्कर फिल्म समारोह में विदेशी सिनेमा सेक्शन के लिए भारत की ओर से अॉफिशियल एंट्री होगी।

बता दें कि, फिल्म न्यूटन का निर्देशन अमित मसूरकर ने किया है। इस फिल्म का कहानी एक आदर्शवादी लड़के की है जिसका नाम तो है नूतन लेकिन, उसने अपना नाम न्यूटन रख लिया है। यह आदर्शवादी लड़का (राजकुमार राव) ज़िंदगी के हर पहलू में ईमानदार रहने की कोशिश करता है। ऐसे में चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी लगती है छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में, जहां सिर्फ गिने-चुने वोटर हैं और यह इलाका नक्सलवाद से बुरी तरह से जूझ रहा है। ऐसे में न्यूटन क्या वहां पर निष्पक्ष वोटिंग करा पायेगा? इसी ताने-बाने पर बुनी गई है फिल्म 'न्यूटन'।