फिल्म 'इत्तेफाक' की धीमी शुरुआत, जाने पहले दिन की कमाई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्म मेकर्स करण जौहर ने साथ में मिलकर फिल्म इत्तेफाक प्रोड्यूस की है। शुक्रवार को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना एहम रोल में हैं। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट की माने तो पहले दिन 4 करोड़ 5 लाख रुपए की कमाई की है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म इत्तेफाक ने बहुत धीमी शुरुआत की है। तरण ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, शनिवार और रविवार के आंकड़े बहुत माइने रखेंगे। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी ये बात कही हैं।

इत्तेफाक एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म हैं। साल 1969 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म का रीमेक है। फिल्म की पूरी कहानी लेखक विक्रम सेठी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और माया (सोनाक्षी सिन्हा) के आसपास घुमती नजर आ रही हैं। फिल्म में दिखाया गया हैं कि, विक्रम और माया के पार्टनर का मर्डर हो जाता हैं। इसके बाद दोनों पर भी इस हत्या का शक जाता हैं। लेकिन इसके बाद दोनों इस हत्या से साफ मना कर देते हैं। अपनी बेगुनाही साबित करते हुए दोनों अपनी-अपनी कहानी से ये बताने की कोशिश करते हैं कि, उन्होंने ने खून नहीं किया हैं।