2 साल बाद परदे पर लौटे अभिषेक बच्चन, 'मनमर्जिंया' रिलीज़ से पहले स्वर्ण मंदिर पहुंच गुरुद्वारे में टेका मत्था

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन Abhishek Bachchan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जिंया Manmarziyaan' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिषेक करीब 2 साल बाद परदे पर कमबैक कर रहे हैं। 'मनमर्जिंया' 21 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। बता दे, आखिरी बार अभिषेक फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म 'मनमर्जिंया' में अभिषेक बच्चन के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। अपने कमबैक को लेकर काफी सतर्क हैं और शायद इसीलिए फिल्म रिलीज से पहले कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इससे पहले कि फिल्म का प्रमोशन शुरू हो और रिलीज की तारीख करीब आए, अभिषेक बच्चन भगवान के दर पर मत्था टिकाना नहीं भूले। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म प्रोड्यूसर आनंद एल राय भी स्वर्ण मंदिर में नजर आए। अभिषेक बच्चन ने स्वर्ण मंदिर Golden Temple में न केवल माथा टेका बल्कि वहां पर सेवा भी की। स्वर्ण मंदिर में माथा टिकने के बाद अभिषेक बच्चन और आनंद एल राय अमृतसर की गलियों में वहां के स्ट्रीट फूड का आनंद उठाते भी दिखे।

बता दे, 'मनमर्जिंया' का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। अभी तक रिलीज हुए फिल्म के सभी गाने भी अच्छे हैं और नए दौर में फास्ट ट्रेक गानों के साथ सूफियाना अंदाज का फ्यूजन भी गजब है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम किरदार में है। फिल्म का बैकग्राउंड पंजाबी है और पहली बार अभिषेक बच्चन ने सिख की भूमिका निभाई है। फिल्म में तापसी पन्नू ने एक बिंदास पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई है जबकि विक्की कौशल एक गैर-जिम्मेदार पंजाबी मुंडे की भूमिका में है जो जिम्मेदारी लेने से बचता है।

बता दे, अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अभिषेक जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'पागलपंती' और 'गुलाब जामुन' को लेकर भी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'गुलाब जामुन' में अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर अभिषेक सहित ऐश्वर्या के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।