केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सनी लियोनी ने उठाया बड़ा कदम, 1,200 किलो अनाज किया दान

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी Sunny Leone एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि उन्होंने केरल Kerala राज्य में आई बाढ़ से तबाह हुए जीवन और उजड़े आशियानों के पीड़ितों Kerala Flood की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और इसी के तहत केरल के लोगों के लिए 1,200 किलो अनाज दान किया है। इसमें दाल Daal और चावल Rice शामिल है। बता दे, इससे पहले सनी लियान ने 5 करोड़ रुपये डोनेट Donate भी किए हैं।

सनी लियोनी ने इसकी जानकारी इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए दी और कहा कि हालांकि ये ज्यादा नहीं है और उम्मीद करती हैं कि वो वहां के लोगों के लिए और भी कुछ कर सकें लेकिन इससे कुछ लोगों के भोजन का प्रबंध तो हो सकेगा। उन्होंने लिखा, ‘आज डेनियल वीबर और मैं आशा करते हैं कि केरल के कई लोगों को भोजन कराने में सक्षम हो सकेंगे, जिन्हें 1200 किलोग्राम (1.3 टन) चावल और दाल के साथ गर्म भोजन की जरुरत है। मुझे पता है कि वास्तव में उन्हें और भी जरुरत होगी और यह मेरी इच्छा है कि मैं और भी ज्यादा कर सकूं। मानवता के रुप में @_prat @suved @siddhanthkapoor आप लोगों ने लोगों को मदद पहुंचाकर बेहतरीन काम किया है। आप तुम महान हो!’ इसी के साथ सनी ने ये इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की।

केरल की बाढ़ में अब तक करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि लाखों लोग बेघर हैं। ऐसे में देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बीते दिन सुशांत ने एक इंस्‍टाग्राम यूजर के कहने पर पूरे 1 करोड़ रुपये का दान किया है वही अमिताभ बच्चन ने भी अपनी ओर से मदद का हाथ बढ़ाते हुए 51 लाख रुपये नकद मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपनी कई कीमती चीजें भी दान की थी। उन्होंने खुद से जुड़ी चीजों के करीब 6 कार्टन्स दान दिए थे, जिसमें 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और स्कार्फ्स शामिल थे। इसके अलावा बिग बी ने तकरीबन 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए थी। शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष में 21 लाख की मदद की है। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी ओर से मदद की है। संकट की इस घड़ी में पूरा देश केरल के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा हुआ है।