PHOTOS - तैमूर के साथ छुट्टियां मनाकर वापस लौंटी करीना, एयरपोर्ट पर आईं नजर, देखे तस्वीरे

बॉलीवुड के क्यूट किड्स में से एक तैमूर अली खान को हाल ही में उनकी मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। लंबी छुट्टियों के बाद करीना अपने लाड़ले को लेकर मुंबई लौट आई हैं। करीना हमेशा की तरह यहां बेहद स्टाइलिश लग रही थी। तो तैमूर की क्यूटनेस भी देखते ही बन रही थी।

बता दें कि हाल ही में करीना अपने हबी सैफ और बेटे तैमूर के साथ स्विटजरलैंड गए थे। जहां इन्होंने खूब मस्ती की। तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन खत्म होते ही ये लोग वेकेशन मनाने के लिए स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो गए थे। स्विटरजरलैंड पहुंचते ही करीना ने बेटे के साथ खूब मस्ती की। बर्फ में मस्ती करते हुए तैमूर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद तैमूर के साथ ही करीना ने नए साल का जश्न भी मनाया।