‘धडक़’ के बाद जाह्नवी कपूर को मिली एक और बड़ी फिल्म, मुख्य भूमिका में होंगे रणवीर सिंह!

करण जौहर के बैनर तले ‘धडक़’ से अपना करियर शुरू करने वाली जाह्नवी कपूर को अब एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। यह फिल्म है करण जौहर और रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

हाल ही में प्रदर्शित हुई ‘पद्मावत’ के बाद रणवीर की डिमांड बॉलीवुड में बढ़ गई है। इस अभिनेता ने खिलजी के किरदार जो काम किया है उसे वर्षों तक दर्शक भूल नहीं पाएंगे। रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ दक्षिण की हिट फिल्म टेंपर का रीमेक है जिसमें जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल ने काम किया था।

करण जौहर ने जब जाह्लवी कपूर को इस फिल्म में लेना चाहा तो जाह्ववी के पिता बोनी कपूर ने उन्हें काजल अग्रवाल की भूमिका को बड़ा करने के सुझाव दिए जिसे करण जौहर ने स्वीकार कर लिया है। टेंपर में काजल अग्रवाल की भूमिका छोटी लेकिन महत्त्वपूर्ण थी, जिसमें ‘सिम्बा’ में बड़ा किया जाएगा।