लैक्मे फैशन वीक में श्रीदेवी के साथ नजर आईं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर, देखे तस्वीरे #PHOTOS

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में एंट्री के ‌लिए तैयार हैं। करण जौहर की फिल्म 'धड़क' में वो शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए दोनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के साथ लैक्मे फैशन वीक में पहुंची थीं। यहां दोनों डिजाइनर अनामिका खन्ना की ड्रेस में नजर आईं। श्रीदेवी ने ग्रे कलर की साड़ी के साथ जैकेट डाला हुआ था। वहीं जाह्नवी ग्रे कलर के जंप सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। श्रीदेवी शुरू से ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। अब जाह्नवी भी उनके नक्‍शे-कदम पर चल रही हैं। देखे तस्वीरे