21 साल की हुईं जाह्नवी कपूर, देखें Mom श्रीदेवी के साथ उनकी 21 खास तस्वीरे

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद अभी भी उनका पूरा परिवार सदमे में है। इस बीच आज यानी 6 मार्च को उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गईं हैं। जाह्नवी धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उनकी मां की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ फैन्स को गहरा सदमा दिया है। खबरों की मानें तो श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। इस साल भी श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वो जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वो जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वालीं थीं।

वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का 21वां बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी जाए जिसमे परिवार के कुछ खास लोग ही शामिल होंगे।

जाह्नवी के जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं मां श्रीदेवी के साथ उनकी कुछ खास तस्वीरे