आ गया 'रेस 3' का पहला गाना 'हीरिये', पोल डांस करती नज़र आई जैकलीन

Race 3 का 'हीरिये' गाना रिलीज हो चुका है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होने के कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज मिले थे। गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस जमकर डांस कर रहे हैं। गाने में जैकलीन पोल डांस करती हुई भी दिख रही हैं। उनको इस अंदाज में आपने पहले नहीं देखा होगा। सलमान ने इस गाने को ट्वीट किया है।

इस गाने को मीत ब्रदर्स, डीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। गाने का संगीत भी मीत ब्रदर्स ने ही दिया है। फिल्म में सलमान-जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम हैं। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं।

इससे पहले 15 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसके शूटिंग लोकेशन कमाल के हैं। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होगी।

बता दे, सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज की जोड़ी फिल्म 'किक' में भी धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म में 'जुम्मे की रात' सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आया था। अब देखना होगा कि 'रेस 3' का 'हिरिये' सॉन्ग लोगों को किस हद तक पसंद आती है। जैकलीन ने अपने हॉट अंदाज से हमेशा फैन्स का दिल जीता है। इस गाने को मीत ब्रदर्स ने म्यूजिक दिया, जबकि मशहूर पंजाबी सिंगर दीप मनी और नेहा भसीन ने गाया है। 'हीरिये' गाने की लिरिक्स कुमार ने लिखी।