ट्रांसपेरेंट टॉप में रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, देखे एक्टर्स का दिलकश अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) जिंदगी के बुरे दौर से निकलने के बाद अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के संग एक वीडियो शेयर करके लोगों का ध्यान खींचा था। वहीं अब वह लंबे अरसे के बाद रिया ने अपनी एक बोल्ड फोटो फैंस के साथ शेयर की है।

ट्रांसपेरेंट टॉप में बढ़ाईं धड़कनें

दरअसल, रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप में फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रिया का लुक काफी अट्रेक्टिव हैं। इसमें रिया के खुले बाल और आंख का काजल अलग ही अदाएं बिखेर रही हैं।

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया चहलकदमी बढ़ाई है। उन्होंने 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों मस्ती करते हुए पोज दे रहे हैं। फिर सुशांत उन्हें प्यार से गले भी लगा लेते हैं। रिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मिस यू सो मच।' इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया था।