फिर फंसे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, महिला ने लगाया गाली-गलौच करने का आरोप

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर से मुसीबत में फंस गए हैं। दरहसल उनके ऊपर एक महिला ने गाली-गलौच करने आरोप लगाया है। अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस मामले में अभिजीत के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 509 और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोसायटी में हो रहे ड्रिलिंग के काम को लेकर अभिजीत की एक महिला से बहस हो गई। महिला का आरोप है कि अभिजीत ने उनसे गाली-गलौज की है।

अभिजीत ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा है उल्टा महिला पर आरोप लगाया है कि वह पैसों के लिए उन्हें धमकी दे रही थी। अभिजीत ने यह भी आरोप लगाया कि उस महिला ने खुद सेकंड फ्लोर पर अवैध निर्माण कर रखा है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और इस बारे में और तथ्य इकट्ठे कर रही है।

यह पहली बार नहीं है जब अभिजीत ऐसे किसी मामले में फंसे हों। इससे पहले भी उनपर ऐसे आरोप लग चुके हैं।