बॉलीवुड के इन 5 इत्तेफाकों को नहीं जानते होंगे आप

हमारे जीवन में कई ऐसी घटनाएँ हो जाती हैं जिन्हें हम इत्तेफाक समझकर भूल जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही बात सामने आई जिसे जानकर दिल को दुःख तो पहुंचा ही, साथ ही हैरत भी हुई। बात यह है कि बीते जमाने के मशहूर कलाकार विनोद खन्ना और फिरोज खान गहरे दोस्त हुआ करते थे। बॉलीवुड की गलियों में इनकी दोस्ती के खूब चर्चे थे।विनोद खन्ना ने इस वर्ष 27 अप्रैल को दुनिया से विदाई ली। इत्तेफाक की बात यह है कि फिरोज खान की मौत भी 27 अप्रैल को ही हुई थी। और तो और दोनों की मौत का कारण भी एक ही था। दोनों कैंसर से जूझ रहे थे। बहरहाल बस यही नहीं बल्कि बॉलीवुड में बहुत से ऐसे खट्टे-मीठे इत्तेफाक हैं जिन्हें जानकार आपको हैरत जरूर होगी। आइये जानते हैं।

# अनुराग बसु को एक फिल्म के दौरान डेथ सीन शूट करने में बहुत दिक्कत हो रही थी। उन्होंने सीन को अच्छे से फिल्माने के लिए अपने पिताजी की मौत की कल्पना की। दुर्भाग्यवश उसी रात उनके पिताजी दुनिया से चल बसे।

# शाहिद कपूर और राजकुमार ने एक-दूसरे के नाम की फिल्में की हैं। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम समझाते हैं पूरा मामला। जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर ने 'R...Rajkumar' में हीरो की भूमिका निभाई थी जबकि राजकुमार राव 'Shahid' में हीरो बने थे।

# शिल्पा शेट्टी को अपने पति का जन्मदिन याद रखने में बिल्कुल दिक्कत नहीं होती होगी। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? आपको बता दें कि शिल्पा के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार और शिल्पा के पति राज कुंद्रा का जन्मदिन एक ही तारीख 9 सितम्बर को आता है।

# सोनू निगम और सोनू सूद का नाम तो एक जैसा है ही लेकिन इनमें एक और समानता है। दोनों की जन्म तारीख भी एक ही है। सोनू निगम और सोनू सूद का जन्मदिन 30 जुलाई को आता है।

# करीना कपूर खान को KKK भी कहा जाता है। यदि कैटरीना के बॉयफ्रेंड्स के नाम देखें तो पाएंगे कि सलमान खान (Khan) या रणबीर कपूर (Kapoor) दोनों के सरनेम K से शुरू होते हैं। अब करीना जहां हमेशा के लिए KKK बन गई हैं तो वहीं कैटरीना कभी-कभी KKK बन जाती हैं।