मनोरंजन के लिए इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उठाये बोल्ड कदम

बॉलीवुड की दुनिया के सभी दीवाने हैं और हो भी क्यों ना, आखिर हमारा मनोरंजन करने के लिए वे मेहनत भी तो उतनी ही करते हैं। आपने देखा ही होगा कि एक्टर फिल्मों के लिए खुद के शरीर और मेकअप पर बड़ा काम करते हैं। वहीँ बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कहीं पीछे नहीं है जो अपने काम के लिए बड़ी मेहनत करती हैं, हांलाकि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को महज फिल्मों में ग्लैमर बढ़ाने का ही माध्यम माना गया था। लेकिन आजकल एक्ट्रेस वो सब कर रही हैं जो अब तक एक्टर ही कर रहे थे। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के उन्हीं बोल्ड कदमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्होंने फिल्मों के लिए उठाए।

* भूमि पेडनेकर

फिल्म दम लगा कर हईसा से बॉलीवुड मे डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी भूमिका को रियल दिखाने के लिए काफी वेट लूज़ किया है। भूमि की यह न्यु लुक फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ शुभ मंगल सावधान फिल्मों में देखा गया था।

* अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री व प्रॉड्यूसर अनुष्का शर्मा फिल्मों में अपनी भूमिका को रियल दिखाने के लिए रिस्क लेती ही आयी है। अगर एक्ट्रेस की ऐ दिल है मुश्किल भूले नहीं है, जिसमें अनुष्का ने बाल मुंडवा दिए थे। इस रिस्क के जैसे ही अनुष्का ने अपनी अपकमिंग फिल्म सुई धागा में एक ग्रामीण महिला की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल वैसा ही रूप अपना लिया है।

* प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म मैरी कॉम में अभिनय के अनुरूप, स्पॉर्ट्स बॉडी रखी थी। बॉडी के साथ प्रियंका हू-ब-हू भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम जैसी ही दिखीं। हालांकि ऐसी बॉडी को शेप देने में लंबा समय लग जाता है।

* तन्वी आज़मी

हिन्दी फिल्मों में चरित्र अभिनय के लिए लोकप्रिय तन्वी आज़मी किसी परिचय की मोहताज़ नहीं है। दरअसल, तन्वी अपने किरदारों को पर्दे पर रियल दिखाने के लिए रिस्क उठाती ही रही है। जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहन भी मिला है। तन्वी ने ऐसा ही रिस्क फिल्म बाजीराव मस्तानी में बालों को मुंडवा कर साबित कर दिया है। जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

* परिणिती चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा को फिल्मों में पंजाबी बबली गर्ल के अभिनय में ही ज्यादा देखा गया था। इसका कारण एक्ट्रेस की फैटी साइज, जिससे परिणिती ने फिल्मों में लगभग एक जैसी ही भूमिका निभायी थी। लेकिन एक्टर वरुण धवन के साथ वर्ष 2016 में रिलीज हुई फिल्म ढिशुम में परिणिती का नया अवतार देखा गया। जिसमें वह फैटी से ज़ीरो फिगर में ट्रांसफॉर्म दिखी।