शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई ये 7 अभिनेत्रियाँ

बॉलीवुड को पूरे दुनिया में उसकी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। फ़िल्मी दुनिया की ही तरह बॉलीवुड के सितारे का निजी जिंदगी में भी प्यार और ब्रेकअप का सिलसिला देखा जा सकता हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। ऐसे रिश्तों में कभी-कभार कुछ गलतियां भी हो जाती हैं जिसकी वजह से दुनिया के सामने शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हैं बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जब वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई। अब यह उनकी जिंदगी का निजी फैसला था, लेकिन दुनिया है जितने मुंह उतनी बात। चलिए छोडिये ये सब हम बताते हैं आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई।

* श्रीदेवी

हाल ही में दिवंगत हुई सभी के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी बोनी कपूर से अचानक शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने बोनी को पति बनाने में बिल्कुल देर नहीं की थी।

* महिमा चौधरी

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने 2006 में अचानक बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। उस समय उनके पास कुछ फिल्में भी थी। बाद में खबर आई कि महिमा ने ये शादी इसलिए की क्योंकि वो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

* कोंकणा सेन

अभिनेत्री कोंकणा सेन ने भी अभिनेता रणवीर शौरी से अफेयर के बीच अचानक शादी की थी। बाद में खबर आई कि वो शादी के पहले प्रेग्नेंट थीं।

* रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं। फिर एक दिन अचानक खबर आई कि रानी ने आदित्य के साथ शादी कर ली है। अब जैसे ही यह खबर बाहर आई तो कयासाें का बाजार गर्म हो गया कि आखिर यह सबकुछ इतना जल्दी में क्यों हो गया।

* नरगिस

राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को उस समय की बहुत रोमांटिक जोड़ियों में शुमार किया जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे।

* सेलिना जेटली

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने बॉयफ्रेंड पीटर से काफी जल्दबाजी में शादी कर ली थी। इसके कुछ माह बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

* अमृता अरोड़ा

अमृता अरोरा ने बिजनेसमैन शकील से अचानक शादी करने का फैसला लिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही अमृता ने बताया था कि वो मां बनने वाली हैं।