सोनम कपूर की शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका पादुकोण, यह है वजह

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में सोनम कपूर की शादी चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 7 या 8 मई को सात फेरे ले सकती हैं। हाल ही में सोनम को स्पा के बाहर देखा गया जिससे कयास लगाया जा रहा है कि सोनम अपना प्री ब्राइडल ले रही हैं।

सोनम की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स के शामिल हो सकते हैं, सोनम की शादी का निमत्रंण अर्जुन कपूर, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, जैकलीन फर्नांडीस और करीना कपूर जैसी तमाम सेलिब्रिटीज को दिया गया है।
लेकिन ताजा खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण सोनम की शादी में शामिल नहीं होंगी। खबर है कि दीपिका यूएस और फ्रांस के दौरे पर जा रही है इसलिए वह शादी का हिस्सा नहीं बनेंगी।

दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर एक साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 3’ का हिस्सा बनीं थीं। शो में सोनम ने अपने को-स्टार और दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का जमकर मजाक उड़ाया था। दोनों ने शो के दौरान पर्सनल बातों को भी साझा किया था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने के बाद भी दीपिका इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगी, दरअसल दीपिका को यूएस और फ्रांस इंवेट के लिए जाना है। यदि दीपिका के शेड्यूल की बात करें तो 24 तारीख यानी की आज न्यूयॉर्क में टाइम 100 गाला का हिस्सा बनेंगी, इसके बाद वह 7 मई को गाला 2018 का हिस्सा बनेंगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण न्यूयॉर्क से कॉन्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस जाएंगी। यह कार्यक्रम 8 मई से 19 मई तक चलेगा। सभी इवेंट्स को निपटाने के बाद ही दीपिका मुंबई वापस आएंगी, जहां तक सोनम कपूर की शादी की डेट की बात है तो उसे 7 मई बताया जा रहा है। बीते साल दीवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण को कपूर परिवार की पार्टी में स्पॉट किया गया था। दीपिका सोनम कपूर और रेहा कपूर के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए भी नजर आई थीं।