दीपिका पादुकोण के फोटोग्राफर बनें रणवीर सिंह, ये तस्वीर है सबूत

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देश-विदेश में अक्सर एक साथ किसी न किसी जगह स्पॉट होते हुए देखा गया है। मीडिया में यह भी खबर है कि दोनों जल्द ही एक-दूजे के बंधन में बंध सकते हैं। इन दिनों दीपिका का अपने होम टाउन बैंग्लुरु आना-जाना भी काफी बढ़ गया है और दीपिका अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स से वक्त निकाल अक्सर वीकेंड पर अपने घर चली जाती हैं।

इस बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे रणवीर सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका की बहन दीपिका के कंधे पर सिर रखे हुए हैं। इस तस्वीर को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा - 'मैं और मेरी छोटी बहन...क्योंकि बहनें बेस्ट होती हैं।' इस कैप्शन के साथ दीपिका ने कैमरे वाला इमोजी बनाया और रणवीर सिंह का नाम लिखा। दीपिका के द्वारा इस कैप्शन में रणवीर का नाम लिखने से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका और उनकी बहन की तस्वीर रणवीर ने ली है। दीपिका के इस कैप्शन से इस बात का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि रणवीर सिर्फ दीपिका के ही नहीं बल्कि उनके परिवार के भी काफी करीब है।

बता दे, कुछ दिन पहले रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर दीपिका का तपाक से मैसेज आया। दीपिका ने उस फोटो पर लिखा, 'इतने हॉट क्यों हो?' इसके आगे उन्होंने हार्ट, किसिंग और लव इमोजी भी डाली। इसे देखने के बाद यह बिल्कुल मालूम पड़ता है दीपिका अपने रिलेशन को लेकर काफी गंभीर हैं।