ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से सगाई करने की बात को लेकर दीपिका ने आखिर तोड़ी चुप्पी

निर्देशक संजय लीला भंसाली की अति महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘पद्मावत’ प्रदर्शित हो गई। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी अन्तिम प्रदर्शित फिल्म संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी थी, जो 2015 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

‘पद्मावत’ में भी दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और उनके अभिनय के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म समीक्षकों ने उनकी अदाकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। संजय लीला भंसाली ने अपनी ओर दीपिका को बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया है। 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का पूरा दारोमदार फिल्म के तीन मुख्य सितारों में शामिल दीपिका पादुकोण पर है। उन्होंने जिस अंदाज में पद्मावती के किरदार में जान डाली है वह तारीफे काबिल है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा होता है तो यह दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म होगी जो इस क्लब में शामिल होगी।

वहि फिल्म से जुड़े विवाद के साथ एक और खबर इन दिनों सुर्ख़ियों में है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। बता दें इस 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण ने अपना 32 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। खबरों के मुताबिक वो अपने कथि‍त बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में रुकी हुई थी। फिर ख़बरें यह गर्म होने लगी की दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। आखिर दीपिका ने इस बात पर चुपी तोड़ दी है। हाल ही में दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ नेहा धूपिया के शो BFF विद वोग में नज़र आई। दीपिका ने बताया कि उन्होंने रणवीर के साथ कोई सगाई नहीं की है। नेहा ने जब दीपिका से पूछा की क्या वाकई में वो एंगेज हो चुकी है। ऐसे में दीपिका का जवाब काफी चौकाने वाला था।

बता दें कि पिछले चार सालों से दीपिका-रणवीर एक-साथ है। कुछ दिनों पहले मालदीव के लग्जरी रिजॉर्ट में दोनों ने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था जिसके बाद दोनों एक मिनी वेकेशन के लिए श्रीलंका रवाना हो गए थे। रणवीर और दीपिका का रिश्ता उनके परिवार वालों ने भी एक्सेप्ट कर लिया है।इतना ही नहीं कल पद्मावत के स्क्रीनिंग के मौके पर रणवीर और दीपिका हाथों में हाथ डाले एक साथ काफी खुश नज़र आए।