दीपिका का हुआ अनिल कपूर से सामना, मांगने लगीं माफ़ी, देखे वीडियो

8 मई को हुई अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी काफी चर्चा में रही। इस दौरान जहां करीना ने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का ध्यान खींचा तो वहीं रणबीर और आलिया कपल एंट्री की वजह से सुर्खियों में रहे। शादी में बॉलीवुड की लगभग सभी छोटे बड़े सेलेब्रिटीज ने शिरकत की।

कपूर खानदान ने बॉलीवुड के लगभग हर एक परिवार को सोनम की शादी का निमंत्रण भेजा था लेकिन कुछ लोग बिजी शेड्यूल के चलते कपूर खानदान की खुशियों में शामिल नहीं हो पाए। इन्हीं में से एक थीं दीपिका पादुकोण। हाल ही में जब दीपिका सोनम के पापा अनिल कपूर से मिलीं तो उन्होंने दीपिका को देखते ही कहा- मैंने तुम्हें बहुत मिस किया।

इसके जवाब में दीपिका ने कहा, ‘हां, मुझे पता है, मुझे माफ कर दीजिए, मैं कांस में थी।’ हालांकि इस पार्टी में दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह खूब नाचते गाते नजर आए थे। अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि सोनम कपूर रणवीर सिंह की मैटर्नल कजिन भी हैं। रिश्ते में अनिल कपूर रणवीर सिंह के मौसा लगते हैं।