क्या अपने जन्मदिन पर दीपिका कर सकती हैं रणवीर सिंह से सगाई ?

पद्मावती की वजह से दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से काफी टेंशन में चल रही हैं हालांकि रणवीर सिंह ने इस बुरे वक़्त में दीपिका का हर क़दम साथ दिया। कुछ दिनों पहले दीपिका जब पदमावती कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रिलैक्स करने युरोप गईं थीं.. तो उनके पीछे पीछे रणवीर सिंह भी वहां उनका साथ देने पहुंच गए थे।

ख़बर है कि हर साल की तरह इस साल भी रणवीर सिंह ने विदेश में ही दीपिका के साथ नए साल का वेलकम किया है। दोनों ने इस बार श्रीलंका में न्यू ईयर मनाया है। पता चला है कि रणवीर सिंह अभी भी दीपिका के साथ श्रीलंका में ही हैं। खबरों की माने, तो दीपिका पादुकोण अपना 32 वां जन्मदिन रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में ही मनाने का प्लान कर रहीं हैं। दरअसल 5 जनवरी को बॉलीवुड की लवली का बर्थ-डे होता है। इसी खास मौके को और भी खास बनाने के लिए दोनों उसी दिन सगाई भी कर सकते हैं और इस खबर को और हवा तब मिली जब कुछ दिन पहले रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मिलें थे। मिड डे को मिली खबर के अनुसार, दीपिका और रणवीर ने इस अवसर को श्रीलंका में ही मनाने का फैसला किया है।

बी-टाउन में भी दोनों के प्यार और मुलाकात के किस्से चर्चा का विषय रहें हैं। अब देखना ये है कि क्या दीपिका के बर्थ-डे पर रणवीर सिंह उन्हें करेंगे शादी के लिए प्रपोज़ करेंगे।