सलमान की जमानत पर झुमा बॉलीवुड, ट्विट कर जताई ख़ुशी

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सलमान खान मुबंई पहुंचे। मुबंई में फैंस ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया। सलमान के पहुंचने के पहले कटरीना उनके घर मौजूद थी। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारे टाइगर से मिलने उनके घर पहुंचे। सलमान को जमानत मिलने के बाद जितने उनके फैन्स खुश हुए, उतने ही बॉलीवुड सेलेब्स भी। सभी ने सलमान की जमानत के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। किसी ने कहा कि अच्छे इंसान को बेल मिल गई तो किसी ने कहा कि ये सबकी दुआओ का असर है जो सारी बुराइयां और खिलाफत बेअसर है। फिल्म 'किक' में सलमान की हीरोइन रह चुकी जैकलीन सलमान के मुबंई पहुंचते ही उनसे मिलने उनके घर पहुंची। मलाइका अरोड़ा खान भी सलमान के घर पहुंची थीं। सलमान जैसे ही अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे तो फैंस उनका वहां बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सलमान के पहुंचने के बाद वरुण धवन और अमृता अरोड़ा उनसे मिलने पहुंचीं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुश शर्मा भी सलमान के घर पहुंचे। अर्पिता सलमान के साथ जोधपुर में ही रही थी। वह कल कोर्ट रूम में भी सलमान के साथ ही थीं।