आमिर, सोनम, श्रद्धा सहित कई दिग्गज सितारों ने ट्विट कर सलमान खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सुपरस्टार सलमान खान का बुधवार को 52वां जन्मदिन है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता के चलते उनके लिए दोहरी खुशी का समय है। लोगो का सलमान के प्रति दीवाना पन को देखतें हुए भारत में 'टाइगर जिंदा है' ने शुक्रवार के दिन 34.10 करोड़ रूपये बनाएं। शनिवार के दिन 35.30 करोड़ रूपये जुटाए वही रविवार के दिन 45.53 करोड़ रूपये और अब सोमवार यानि 25 दिसम्बर को 36.54 करोड़ का शानदार कारोबार करतें हुए महज चार दिनों में 151.47 करोड़ की कमाई कर ली है।

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ फिल्म की सफलता के लिए भी बधाई दी।

सलमान अपने जन्मदिन के जश्न के लिए पनवेल स्थित फार्महाउस पर पहुंचे। यहां उनके कई अजीज दोस्त और परिवार संग जन्मदिन मनाया, जिनमें कैटरीना कैफ भी हैं। (देखे तस्वीरे)

उन्होंने इस विशेष दिन को प्रशंसकों के साथ खास बनाने की योजना बनाई, इसके चलते उन्होंने सिलेक्ट मर्चेडाइज ऑफ बिंग ह्यूमन क्लॉथिंग एंड ज्वेलरी पर छूट देने का निर्णय लिया।

आमिर खान : प्रिय सलमान, बेहतरीन दिन और अद्भुत वर्ष रहे। इस दिन की शुभकामनाएं। रिकॉर्ड तोड़ कमाई के लिए बधाई। शानदार। प्यार।

सोनम कपूर : बॉलीवुड में खुद के समय को मुड़कर देख रही हूं, कोई भी आप के बराबर नहीं है! मेरे पहले नायक और लंबे समय के दोस्त और प्रेरणा। हैप्पी बर्थडे सलमान। बेहतरीन सह-कलाकार बनने के लिए धन्यवाद।

अली अब्बास जफर : सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। कुछ खास बॉड्स 'और भाई भाई होता है'।

विशाल ददलानी : जन्मदिन मुबारक हो, सलमान खान आपके विश्वास के लिए धन्यवाद, 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' में दोनों ने हमने साथ काम किया और आपने दोनों ही फिल्मों को अद्भुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया और आपके लिए गाना सौभाग्य की बात है।

बिपाशा बसु : सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। 'टाइगर जिंदा है' की शानदार सफलता के लिए बधाई।

पुलकित सम्राट : हैप्पी बर्थडे भाई। प्यार, सम्मान, हमेशा के लिए प्रशंसक हूं।

मीका सिंह : यारो का यार, सलमान खान। आप लंबे समय तक जीएं। भगवान आपको बहुत सारी खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य दे।

नील नितिन मुकेश : सलमान भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको सभी खुशियां दें। वर्ष शानदार रहे।

रितेश देशमुख : जन्मदिन की शुभकामनाएं भाऊ।

श्रद्धा कपूर : जन्मदिन मुबारक हो! चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और अद्भुत रहें।

वही शाहरुख़ खान ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देतें हुए गाना गया "तुम जियो हजारों साल...। ( देखे विडियो )"