भारत में ही नहीं विदेशों में भी है इन 7 बॉलीवुड स्टार्स के रेस्टोरेंट्स

बॉलीवुड के सितारों को हमने स्क्रीन पर कई बार देखा हैं और कई बार उनके दीदार के लिए भीड़ में भी खड़े रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बॉलीवुड सितारे केवल स्क्रीन तक ही सिमित नहीं हैं, इनके एक्टिंग के अलावा भी कई अर्निंग बिज़नेस हैं। हर सेलेब अपने मनपसंद बिज़नेस में हाथ डालना पसंद करता हैं जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं रेस्टोरेंट्स का। बहुत-से बॉलीवुड स्टार्स ने भारत सहित विदेशों में शानदार रेस्टोरेंट खोले हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सलेब्स के बारे में जिनके शानदार रेस्टोरेंट्स हैं...

* जेक्लिन फर्नांडिस :

हाल ही में जेक्लिन फर्नांडिस ने श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में 'Kaema Sutra' नाम से रेस्टोरेंट स्टार्ट किया हैं। यह सेलेब्रिटी शेफ दर्शन मुन्दिसा के निर्देशन में बनाया गया।

* अर्जुन रामपाल :

फेमस होटल चाणक्यपुरी का हिस्सा रह चुका लैप लाउंज बार अब अर्जुन रामपाल ने खरीद लिया है। यहां के होटल में रहने के साथ-साथ आप इस क्लब में मज़ा भी कर सकते हैं। यहां का पब युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।

* आशा भोंसले :

आशा भोंसले के गाने आपको जितना मोहित करते हैं, उनके रेस्टोरेंट का खाना दुनिया को उतना ही दीवाना बना देता है। आशा भोंसले भारत की पहली सेलेब्रिटी हैं जिन्होंने रेस्टोरेंट के बिज़नेस में कदम रखा। सिर्फ़ भारत ही नहीं, दुनिया के 6 देशों में भी इनके रेस्टोरेंट का सिक्का चलता है। आशा भोंसले के इस रेस्टोरेंट चेन का नाम Asha's है जहां भारतीय खाने का कोई जवाब नहीं।

* चंकी पांडे :

चंकी पांडे अपनी ही तरह एक फंकी रेस्टोंरेंट 'द एल्बो रूम' के मालिक हैं। इस रेस्टोंरेंट में आप ब्रिटिश पब जैसी फीलिंग ले सकते हैं।

* शिल्पा शेट्टी :

शिल्पा शेट्टी सिर्फ़ आइपीएल टीम की ही मालकिन नहीं हैं, बल्कि उन्होंने मुंबई में शानदार क्लब रोयल्टी भी खोला है। यूरोपियन स्टाइल में डिज़ाइन किया हुआ है क्लब बेहद शानदार है।

* बॉबी देओल :

इंडियन और चाइनीज़ खाने के शौक़ीन लोग बॉबी देओल के समप्लेस एल्स रेस्टोरेंट जा सकते हैं। मुंबई के अंधेरी में बने इस रेस्टोंरेट में बेहतरीन इंडियन और चाइनीज़ खाना मिलता है।

* डिनो मोरिया :

Crepe Station Cafe नाम की ये कैफ़े चेन काफ़ी तेज़ी से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। 10 साल पुराने इस कैफ़े चेन को डिनो ने अपने भाई निकोलो के साथ मिल कर शुरू किया था। सुपर मॉडल डिनो का ये कैफ़े खुद भी सुपर्व है।