बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कि अजीब आदतें

अक्सर यह बात भूला दी जाती है कि सेलिब्रिटीज और एक आम इन्सान में बहुत सी समानताएं हैं ऐसा इसलिए क्योंकि वो भी इस दुनिया का ही हिस्सा हैं और भगवान ने उन्हें भी ठीक उसी तरह बनाया है जिस तरह से आपको और हमें बनाया है। हमारे व्यवहार में आदतें एक अलग भूमिका निभाती हैं। केवल आम लोग नहीं, बल्कि हमारी जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियां भी अपनी अजीब आदतों के आगे मजबूर हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही हस्तियों और उनकी अजीब आदतों के बारे में...

# जॉन-अब्राहिम :

हेंडसम हंक जॉन अब्राहिम को भी एक अजीब आदत है वो यह कि जॉन बिना अपना पैर हिलाए बैठ नहीं सकते। हैं ना अजीब बात पर यह सच है।

# करीना कपूर खान :

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अपने नाखून चबाना बचपन से ही नहीं छोड़ पाई। आज भी उनकी ये बुरी आदत एक परेशानी बनी हुई है।

# बॉबी देओल :

बॉबी देओल भी आम लोगों की तरह अन्धविश्वास पर भरोसा करते हैं। बॉबी अपनी कही हर बात के बाद टच वुड करते हैं। इसी कारण बॉबी अपनी जेब में ही लकड़ी का एक टुकड़ा भी रखते हैं।

# उर्मिला माटोंडकर :

उर्मिला माटोंडकर को सफ़ाई बहुत ज्यादा पसंद है। वैसे मैडीकल दुनिया में इसे क्लीनिंग सिंण्ड्रोम कहा जाता है। वह अपने पैर धोने के बाद उसे साफ़ नहीं करती क्योंकि उनका मानना है कि तौलिये में काफ़ी बैक्टिरिया होते हैं।

# कुनाल कपूर :

कुनाल कपूर जब भी खाना खाते हैं, प्लेट में कुछ खाना छोड़ते जरूर हैं ऐसा करना उन्हें अच्छा लगता है या फिर इसके पीछे उनकी कोई मान्यता है यह तो कुनाल ही जानें।

# रानी मुखर्जी :

रानी मुखर्जी को सिगरेट से बहुत प्यार है। वह एक चेन स्मोकर हैं। रानी मुखर्जी को सुबह उठते ही चाय के साथ सिगरेट पीने की आदत है।