किसी का पहला प्यार था शाहिद तो कोई था लिओलार्डो का दीवाना, जाने बॉलीवुड स्टार्स और उनके चाइल्डहुड क्रश के बारे में

बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिनके लोग दीवाने हैं और उनको देखने के लिए लोग घंटों उनके घर के बाहर लाइन लगाये खड़े रहते हैं। इन सितारों को प्यार करने वाले कई लोग हैं और इन सितारों ने भी कई बॉलीवुड सितारों को प्यार किया हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की जिन्हें हुआ पहला-पहला प्यार किसी आम इंसान से नहीं बल्कि एक मशहूर सेलिब्रिटीज से हुआ हैं। तो चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड स्टार और उनके चाईल्डहुड क्रश के बारे में।

* आलिया का पहला इश्कवाला लव

आलिया भट्ट का कहना है कि उनका दिल शाहिद पर तब आया था जब वो सिर्फ 10 साल की थी। तब शाहिद ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था फ़िल्म इश्क विश्क के जरिए। कॉलेज लाईफ़ के ईर्द गिर्द घुमती इस स्टोरी ने शाहिद को यूथ के बीच काफी पापुलर बना दिया था। अब अपने पहले चाईल्डहुड क्रश के साथ आलिया फ़िल्म शानदार में नज़र आ रही हैं।

* करीना का प्यार आशिकों में जिसका टाईटल टायटेनिक

बेबो जो अब सैफ अली ख़ान की बेगम बन चुकी है उनके पहले प्यार को शाहिद कपूर समझ लेने की भूल ना कर बैठे। करीना का दिल तो किसी और के प्यार के समुंदर में गोते लगा रहा था। करीना कपूर के चाईल्डहुड क्रश है लिओलार्डो जो कि फ़िल्म टायटेनिक के जरिए वेस्ट ही नहीं जबकि ईस्ट में भी काफी पॉपुलेरिटी बटोर चुकी है।

* रणबीर को भाए माधुरी का घाघरा

फि़ल्म जवानी दीवानी में अपनी कातिल अदाओं से रणबीर को रिझाती नजर आई माधुरी लेकिन असल जिंदगी में मामला जरा उल्टा है। धक-धक गर्ल माधुरी रणबीर कपूर की सपनों की रानी रह चुकी है। रणबीर की माने तो सबसे पहली बार उनका दिल माधुरी ने की वजह से ही टूटा था। जो उनकी चाईल्डहुड क्रश थी। रणबीर कपूर का कहना है कि जब माधुरी की शादी हुई तो उन्हें काफी बुरा लगा था। फ़िल्म जवानी दीवानी में माधुरी के साथ फ्लर्ट करके जैसे उनकी दिल की ख्वाहिश ही पूरी हो गई।

* सैफ के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार परिणिती

क्यूट एंड बबली परिणिती चोपड़ा सैफ़ अली की बचपन में क्रेजी लवर थी। उनकी ये दीवानगी अभी तक कम नहीं हुई हैं। तभी तो वो उनकी फ़िल्म में एक पेड़ का रोल भी करने के लिए तैयार है। खबरों की माने तो परिणिती जल्दी ही सैफ़ के साथ एक फ़िल्म में नज़र आने वाली है।

* टीनेएजर अर्जुन को भाई करीना की हलकट जवानी


जब फ़िल्म रिफ्यूजी के जरिए करीना कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तब वो 19 साल की थी और अर्जुन कपूर 15 साल के थे। जब अर्जुन ने करीना की ये फ़िल्म देखी तो वो उन पर दिल हार बैठे। अब अपने चाईल्डहुड क्रश के साथ अर्जुन सिल्वर स्क्रिन शेयर करने वाले है आर बाल्की की फ़िल्म में उनके हसबंड के तौर पर।