इन खास जगहों पर नए साल का जश्न मना रहे आपके बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड स्टार्स नए साल के सेलिब्रेशन के लिए ट्रिप पर निकल गए हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तक स्टार्स वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से स्टार ने न्यू ईयर के जश्न कौन सी डेस्टिनेशन चुनी है।

कपूर और भट्ट फैमिली राजस्थान के रणथम्भौर में हैं। आलिया भट्ट, सोनी राजदान, नीतू-रिद्धिमा और रणबीर कपूर राजस्थान में एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ट्रिप की तस्वीरें वायरल हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उन्हें ज्वॉइन किया था।

अनन्या पांडे मालदीव में चिल कर रही हैं। अनन्या पांडे ने बिकिनी में फोटोज शेयर की है। वो फोटोज में सनबाथ लेती नजर आ रही हैं।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मालदीव में न्यू ईयर एंजॉय कर रहे है कियारा ने समंदर किनारे से एक फोटो शेयर की है, फोटो में कियारा बैक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ के डेटिंग की खबरें चल रही हैं। हालांकि, दोनों इसे ऑफिशियली कबूला नहीं है।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मालदीव में एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने भी एक फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ गोवा में हैं। करण जौहर ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। मलाइका की बहन अमृता और बेटा अरहान भी साथ में हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी गोवा में फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने ब्लैक मोनॉकनी में रिलैक्स करते हुए फोटोज शेयर की हैं। शिल्पा की मां और बहन शमिता भी गोवा में साथ है।

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी बच्चों के साथ अलीबाग में वेकेशन पर हैं। उन्होंने हॉलिडे से फोटोज शेयर की हैं।