ऋतिक रोशन की EX वाइफ सुजैन खान नहीं बल्कि इस लड़की के लिए अर्जुन रामपाल ने पत्नी को छोड़ा, देखे तस्वीरे

पत्नी मेहर जेसिया के साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। लंबे समय से दोनों अलग रह रहे हैं। अर्जुन और मेहर की शादी 1998 में हुई थी। अर्जुन और मेहर ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "प्यार और शानदार यादों से भरी 20 साल की यात्रा के बाद हमारी राहें अलग हो रही है। हमें लगता है कि अब अलग होने का वक्त आ गया है। हमारे रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी ऐसा ही होगा। खबरें आ रही थीं कि दोनों के तलाक के पीछे ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हैं। लेकिन अब पूरी सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, अर्जुन रामपाल की जिंदगी में सुजैन नहीं कोई और ही लड़की है। इस लड़की का नाम है नताशा स्टेनकोविक। जब अर्जुन फिल्म 'डैडी' की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं से दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया।