अपनी शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा - इन दोनों की शादी के बाद कर लूँगा

'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर हमेशा चर्चा में रहते हैं। बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे अर्जुन इस बार किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में काम कर चुके इस ऐक्टर ने अपनी शादी के प्लान के बारे में खुलासा किया है। उनके इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ख़बरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने कहा है कि जब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और अर्जुन की छोटी बहन अंशुला की शादी हो जाएगी उसके बाद ही वह अपनी शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस सब में कितना समय लगेगा और हो सकता है कि इसमें 4-6 साल भी लग जाएं।

सोनम की शादी को याद करते हुए अर्जुन ने बताया, 'उस शादी में अनिल कपूर सबसे ज्यादा खुश थे क्योंकि वहां आए सभी लोग उनसे कह रहे थे कि वह सोनम के पिता जैसे नहीं लग रहे हैं। लोगों ने उनसे यह भी कहा था कि ऐसा लग रहा है कि उनकी बहन की शादी हो रही है।'

बता दें कि इस समय अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट 'इश्कजादे' में उनकी को-स्टार रहीं परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। इसके अलावा वह 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में भी काम कर रहे हैं जिसका डायरेक्शन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं।