अनुष्का शर्मा खिंचवा रही थीं फोटो तभी इस शख्स ने पीछे से कर डाली ये हरकत, विडियो वायरल

हाल ही में कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, विडियो में अनुष्का एक शख्स को सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए डांट रही थीं। अनुष्का के इस वीडियो पर सोशल मीडिया में मिक्स रिएक्शन आए थे वही अभी इस विडियो की चर्चा कम नहीं हुई उससे पहले अनुष्का का एक और विडियो वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा का ये वीडियो 'जीरो (Zero)' के डायरेक्टर आनंद एल. राय के जन्मदिन का है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा बहुत ही फोकस के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं, लेकिन एक शख्स उनके पीछे एक स्टंट करता नजर आता है।

जी हां, अनुष्का शर्मा के तस्वीर खिंचवाने के दौरान फ्रेम में आया ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर जावेद जाफरी थे। वीडियो में अनुष्का शर्मा पहले तो फोटो खिंचवाती हैं, और उसके बाद वे जावेद जाफरी को देखती हैं, और उनके गले लगती हैं। जावेद जाफरी ने अनुष्का शर्मा के साथ ये स्टंट मस्ती में किया था। वैसे भी आनंद एल राय की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। अनुष्का शर्मा आनंद एल राय की 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी, और फिल्म में वे लीड रोल में हैं। 'जीरो' में शाहरुख खान बौने के अवतार में हैं, और फिल्म के दो टीजर रिलीज हो चुके हैं। अनुष्का शर्मा 'सुई धागा' में भी काम कर रही हैं। 'सुई धागा' में उनके साथ वरुण धवन है। अनुष्का और वरुण की ये फिल्म मेक इन इंडिया के कॉन्सेप्ट पर आधारित है।