ट्रेलर के बाद देखिए फिल्म परी का टीजर, अनुष्का की ये लाल खूनी आंखें उड़ा देगी आपके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ये ठान लिया है कि वो अपने फैंस को डराकर ही रहेंगी तभी तो इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म परी के एक के बाद एक डरावने विडियो शेयर कर रही है। होली पर यानी 2 मार्च को रिलीज़ होने वाली अनुष्का की इस फिल्म का अभी कुछ दिन पहले ही ट्रेलर लांच किया गया था जिसमें वो काफी डरावनी लग रही है वही अभी कुछ देर पहले इस फिल्म का एक और टीज़र रिलीज़ किया गया है। इस टीजर में भी अनुष्का शर्मा अपने फैंस को डराती नजर आ रही हैं। घर की दीवार पर बैठी अनुष्का का ये डरावना लुक देख आप जरूर उनसे डर जाएंगे। अनुष्का शर्मा की फिल्म परी आत्माओं, भूतप्रेत और हॉरर जोनर बेस्ड है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है।

वही अगर हाल ही में रिलीज़ हुए अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के ट्रेलर की बात करें तो वह ट्रेलर में आत्मओं और बुरे साये से घबराई हुई नजर आ रही थीं। बता दें अनुष्का शर्मा अपने करियर में पहली बार कोई हॉरर फिल्म में नजर आने वाली है। इससे पहले वह 'एनएच 10' और 'फिल्‍लौरी' जैसी फिल्‍में बना चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा इस फिल्म को प्रोसीत रॉय ने डायरेक्ट किया है। उनके साथ कमेश शर्मा, प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर, रजत कपूर अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं प्रोसीत रॉय के लिए भी ये फिल्म काफी महत्वपूर्ण फिल्म है। प्रोसीत रॉय के करियर की पहली बड़ी फिल्म है। बता दें कि अनुष्का शर्मा की फिल्म परी इस साल होली पर यानी 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है।