सोनम कपूर के संगीत पर पापा अनिल ने यूं किया भांगड़ा, देखे वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा 8 मई को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार (7 मई ) को संगीत सेरमनी के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अनिल कपूर के परिवार और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा। संगीत में वाइट कलर ड्रेस कोड रखा गया था। पूरा कपूर परिवार सफेद और गोल्डन कलर की ड्रेसज में नजर आया। वहीं, पार्टी में पहुंचे मेहमान भी ड्रेस कोड फॉलो करने में पीछे नहीं रहे। संगीत के फंक्शन में सभी ने जमकर डांस किया। वहीं पापा अनिल कपूर भी एकदम मस्त मूड में नजर आए। सोनम के संगीत के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। और इनमें सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है अनिल कपूर का भांगड़ा।