काजोल के वैक्स स्टैच्यू पर पति अजय ने ली चुटकी, बोले- Meet the silent...

काजोल ने हाल में ही सिंगापुर के मैडम तुस्साद म्यूजियम में अपना वैक्स स्टैच्यू लोगों को सामने पेश किया है। वहीं, अजय ने भी पत्नी काजोल के वैक्स स्टैच्यू वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। लेकिन अजय इस बार भी चुटकी लिए बिना नहीं माने, और काजोल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'शांत रहने वाली काजोल से मिलिए।'

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि काजोल रियल लाइफ में काफी बोलती हैं। वहीं इसके उल्ट अजय चुप रहने वाले लोगों में से है। काजोल की इसी आदत को जग जाहिर करते हुए अजय ने काजोल के स्टैच्यू को शांत रहने वाली काजोल कह डाला। वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, अजय अकसर फैंस के टवीट्स पर भी मजे लेते देखे गए हैं। वैसे अजय देवगन कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं, काजोल की ईला 14 सितंबर 2018 को रिलीज हो रही है।

बता दे, काजोल और अजय देवगन एक दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। दोनों की शादी को लंबा वक्त हो चुका है। इस कपल को एक सक्सेस फुल जोड़े के रूप में जाना जाता है। हालांकि ये बात अलग है कि दोनों का मिजाज एक नहीं है। जहां काजोल बहुत बातें करती हैं वहीं अजय देवगन बेहद शांत व कम बात करने वाले इंसान हैं। इन दोनों की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। अजय काम में कितने भी बिजी हों, लेकिन एनिवर्सरी पर वह हमेशा काजोल के साथ कोई न कोई सेलिब्रेशन करते हैं।
काजोल जब हलचल की शूटिंग कर रही थीं तब वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं और अजय देवगन उनके सिर्फ दोस्त थे। तब काजोल अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में अजय देवगन से सलाह लेती थीं और अजय देवगन उन्हें सलाह देते भी थे। यहीं से अजय देवगन और काजोल के रिश्ते की शुरूआत हुई थी। अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया लेकिन दोनों की पता था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।