8 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी करेगी ये जोड़ी..

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 8 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी करने जा रहे हैं। दोनों ने अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है। इसकी जानकारी खुद ऐश्वर्या राय बच्चन दी है।

काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थीं कि अभिषेक बच्चन और ऐश साथ में एक फिल्म करने वाले हैं। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या राय ने इस बात के कंफर्म किया है कि उन्होंने साथ में एक फिल्म साइन कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, अनुराग कश्यप के अगले प्रॉजेक्‍ट में एक साथ दिखेंगे। अनुराग के प्रॉडक्शन की इस फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' होगा। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा करेंगे।

एक न्यूज़ पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए ऐश्वर्या ने कहा अभिषेक और मैं दोनों फिल्म 'गुलाब जामुन' करने के लिए तैयार हैं। मैनें अभिषेक से कहा था कि वह डिसाइड कर लें कि उन्हे 'मनमर्जियां' के बाद किस प्रोजक्ट पर काम करना है। ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म के बारे डेढ़ साल पहले अप्रोच किया गया था पर उस समय किसी काम के चलते वह इस पर विचार नहीं कर पाए थे। पर अब यह कंफर्म है कि अब दोनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे।

आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आने वाली हैं, जो 3 अगस्त को रिलीज होगी। इससे पहले ऐश फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। वहीं अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'मनमर्जियां' भी सितंबर में रिलीज होगी।