लाल बनारसी साड़ी में छाईं मौनी रॉय, बड़े-बड़े झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर लुक में लगा रहे चार चांद; PHOTOS

टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार संग गोवा में वेडिंग की। मौनी की शादी मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई। दिन में मौनी मलयाली दुल्हन बनीं और रात में बंगाली। दोनों ही ब्राइडल लुक में मौनी की खूबसूरती का जवाब नहीं था। मौनी रॉय गोवा में शादी के बाद अब मुंबई लौट आई हैं। मौनी और सूरज को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस खास मौके पर मौनी रॉय ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। बड़े-बड़े झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं सूरज सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखे। तस्वीरों में सूरज ब्लैक कलर के गॉगल्स लगाए हुए हैं जो कि उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है।

मौनी और सूरज ने पैपराजी को एक साथ कई सारे पोज दिए। दोनों एक दूसरे संग काफी खुश नजर आए। मौनी और सूरज फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।

शादी से पहले मौनी ने अपने मेहंदी के फंक्शन में भी खूब धूम मचाई। मौनी ने मेहंदी की तीन तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में मौनी के हाथ में मेहंदी लगी हुई नजर आईं। वहीं एक तस्वीर में मौनी का हाथ कैमरे की तरफ है। जिसमें मौनी के हाथ में पति सूरज नांबियार के अंग्रेजी के दो लेटर SN लिखवाया था।

मौनी हमेशा से अपने फैंस की फेवरेट रही हैं। मौनी सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।