पापा शाहरुख को टक्कर दे रहा है क्यूट अबराम, देखे तस्वीरे

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लाड़ले बेटे अबराम अक्सर मीडिया में खबरों में रहते हैं। अबराम की क्यूटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते हैं। अबराम को चाहने वालों की संख्या भी शाहरुख खान से कुछ कम नहीं है। अक्सर अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दरअसल अबराम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में भी वो बिल्कुल शाहरुख खान की तरह पोज देते नजर आ रहे हैं। अबराम सबसे क्यूट और पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। उनके बारे में लोग पढ़ना चाहते हैं और नई तस्वीरें देखना चाहते हैं

इस पिक्चर में अबराम अकेले नहीं है। अबराम के साथ एक क्यूट बच्ची और दिख रही है। ये क्यूट बच्ची कोई और नहीं बल्कि गौरी खान की खास दोस्त रागेश्वरी की बेटी समाया हैं। अबराम सबसे क्यूट और पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं। शाहरुख खान खुद भी इस बात को मानते हैं कि अबराम उनके दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना से अधिक मीडिया फ्रेंडली हैं। उन्हें कितना भी कैमरा हो कोई फर्क नहीं पड़ता है।