एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 3' के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सीरीज का टीजर सामने आया था। इसे फैंस ने खूब पसंद किया और उनकी बेकरारी बढ़ गई। अब मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इस दफा शो की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होगी। ‘बाबा निराला’ का साथी 'भोपा स्वामी' का किरदार ट्विस्ट लेकर आएगा और दोनों की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाएगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर ने आज बुधवार (19 फरवरी) को सोशल मीडिया पर ‘आश्रम 3’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर जारी कर दिया। इसकी शुरुआत में जेल में बंद एक्ट्रेस अदिती पोहनकर उर्फ ‘पप्पी’ को बाबा निराला (बॉबी) बाहर निकलवाता है। एक्टर चंदन रॉय सान्याल उर्फ 'भोपा स्वामी' उसे काफी मना करता है लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनता। जेल से बाहर आकर ‘पप्पी’ आश्रम में नई चाल चलेगी और ‘बाबा निराला’ से बदला लेने के लिए ‘भोपा स्वामी’ को प्यार के जाल में फंसाएगी। शो में ‘बाबा निराला’ और ‘भोपा’ के बीच दूरियां दिखेंगी।
मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आपके सब्र का लड्डू आ रहा है 27 फरवरी को। ये सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी और वो भी बिल्कुल फ्री।” ‘आश्रम’ एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज असल जिंदगी के ठगों और उनके फॉलोवर्स का शोषण करने के बेईमान तरीकों से प्रेरित है। इसमें बॉबी, अदिती, चंदन, त्रिधा चौधरी के अहम रोल हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज के बाद बॉबी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए थे। उन्हें चाहने वालों के लिए बॉबी का यह अवतार शानदार उपहार साबित हुआ।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबार की पिछले साल जून में हुई थी शादीअभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। सोनाक्षी अक्सर जहीर के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें जहीर को देखे एक सप्ताह हो गया और अब वह उनसे मिलने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मैं आपके पास आ रही हूं जहीर इकबाल, आपको देखे हुए एक सप्ताह हो गया है।
आप भी मुझसे मिलने के लिए तैयार हो जाइए।” तस्वीर में सोनाक्षी लाल रंग के ट्रैक सूट के साथ टोपी पहने दिखाई दीं। सोनाक्षी ने हाल ही में एक मजेदार पोस्ट के साथ कहा था कि जहीर उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं। सोनाक्षी ने नोकझोंक का वीडियो शेयर किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ 'तू है मेरी किरण' फिल्म में नजर आएंगी।
फिल्म का डायरेक्शन करण रावल और संजना मल्होत्रा करेंगे। सोनाक्षी इससे पहले 'डबल एक्सएक्सएल' मूवी में जहीर के साथ काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी के पास 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' फिल्म भी है। इसके डायरेक्टर उनके भाई कुश सिन्हा हैं। फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर के भी अहम रोल हैं।