एक्टर बॉबी देओल ने 90 के दशक में बॉलीवुड में ‘बरसात’ फिल्म के साथ एंट्री की थी। इसके बाद से वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल की तुलना में बॉबी को कम ही शौहरत मिली। पिछले कुछ समय से उनके करिअर में फिर से चमक आई है। बॉबी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ के चलते लाइमलाइट में हैं। इसमें उनका लुक बेहद खतरनाक दिख रहा है।
लग रहा है कि बॉबी एक खूंखार कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। अब उनके किरदार को लेकर खास खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी फिल्म में मुंह खोलते हुए नजर नहीं आएंगे। इसका मतलब ये है कि बॉबी का फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं है यानी वे गूंगे रहेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो बॉबी बिना डायलॉग बोले ही धमाल मचाएंगे।
एक सूत्र ने बताया कि बॉबी का फिल्म के टीजर में 20 सैकंड के लुक ने पूरे इंटरनेट में सनसनी मचा दी है। हालांकि जो अभी देखा है वह बॉबी के कैरेक्टर का 2 प्रतिशत भी नहीं है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक बडे़ विलेन की कुछ ना कुछ निशानी थी। यह बॉबी के किरदार के साथ भी होगा। उनका किरदार म्यूट विलेन वाला है। इसके बाद भी बॉबी अकेले तबाही मचा देंगे।
अजय देवगन और मधु दोनों ने ‘फूल और कांटे’ के साथ किया था डेब्यूअजय देवगन ने एक्शन फिल्म ‘फूल और कांटे’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके गाने भी एक से बढ़कर एक थे और यह फिल्म सुपरहिट रही। इसमें अजय के अपोजिट एक्ट्रेस मधु थीं। इसे कुकू कोहली ने डायरेक्ट किया था। आज बुधवार (22 नवंबर) को फिल्म को रिलीज हुए 32 साल हो गए। अजय ने इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने फिल्म से कुछ दिलचस्प झलकियां साझा की हैं।
अजय द्वारा शेयर की गई झलकियों में से एक में वे फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। अजय मुंबई के जेमिनी थिएटर में फिल्म के प्रीमियर के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं, जहां लोगों ने स्क्रीन पर सिक्के फेंके थे। अजय ने खुलासा किया कि उन्होंने सिक्के लिए थे और उन्हें फ्रेम में लगाया था। पोस्ट को साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा”#32Years”
इस पर फिल्म मेकर अभिषेक कपूर ने लिखा, “उत्तम श्रेणी..क्या जबरदस्त हिट।” अजय की साली तनीषा मुखर्जी ने भी लिखा,“32 साल। अमेजिंगजीजीजी!” अजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘भोला’ थी, जिसके डायरेक्टर भी वे ही थे। वे फिलहाल रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में बिजी हैं।