हैप्पी बर्थ डे : संगीत के बेताज बादशाह सोनू निगम

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टेज शो से अपने करियर की शुरुआत सोनू निगम अपने गानों से आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई, 1973 को हुआ था। बता दें, उनके माता-पिता गायक थे। बचपन से ही सोनू निगम का रुझान संगीत की ओर था और वह भी अपने पेरेंट्स की तरह एक गायक बनना चाहते थे। इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने पिता के साथ महज चार वर्ष की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।

19 साल की उम्र में वे गायकी को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गंलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।

सोनू केवल हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली, उड़िया, कन्नड़, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, भोजपुरी, उर्दू, नेपाली और मराठी भाषा में भी गाना गा सकते हैं। गाने के अलावा बात की जाए उनकी एक्टिंग की तो सभी लोग जानते हैं कि उन्हें एक्टिंग का शौक है,लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर भी फिल्मों में काम किया है।

सोनू अब काफी फेमस सिंगर बन चुके हैं। वो एक गाने का 6 लाख रुपए चार्ज करते हैं। सोनू निगम ने एक सिंगर के रूप में बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है।