2 News : बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी का पहला बर्थडे, ‘कॉफी विद करण 8’ में आलिया-करीना का प्रोमो जारी

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी दिवाली (12 नवंबर) के शुभ अवसर पर एक साल की हो गई। बिपाशा व करण ने देवी के साथ मालदीव में इसका जश्न मनाया और सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। बिपाशा ने इंस्टा हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। देवी बेहद क्यूट लग रही हैं, क्योंकि उन्होंने पिंक कलर की ट्यूल ड्रेस पहनी थी, जिसमें सामने की तरफ फ्लोरल एम्बेलिशमेंट है।

साथ ही फूलों से सजा हेडबैंड और पिंक शूज पहने हैं। बिपाशा ने लिखा, बर्थडे गर्ल तैयार है। देवी एक साल की हो गई। एक दूसरे वीडियो में बिपाशा को देवी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। बिपाशा प्रिंटेड कफ्तान में सजी-धजी काफी खूबसूरत लग रही थीं। करण ने भी इंस्टा हैंडल से देवी की बर्थडे पार्टी की कुछ झलकियां साझा कीं।

एक क्लिप में देवी पापा की गोद में बैठी हैं। करण ने व्हाइट स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है। बैकग्राउंड में 'हैप्पी बर्थडे' लिखा गुब्बारा नजर आ रहा है। एक और क्लिप में देवी के लिए एक रेत का महल भी तैयार किया गया था। बता दें कि करण और बिपाशा 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।

आलिया और करीना से दिलचस्प सवाल पूछते दिखेंगे करण जौहर

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन भी हर बार की जैसे काफी लोकप्रिय हो रहा है। अब इसके चौथे एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है। इस सप्ताह बॉलीवुड की दो शानदार अभिनेत्रियां करीना कपूर और आलिया भट्ट शो में नजर आएंगी। दोनों का ननद-भाभी का रिश्ता है और इनके बीच मजबूत बोंडिंग देखने को मिलती है। आलिया की शादी करीना के चचेरे भाई रणबीर कपूर से हुई है। सामने आए प्रोमो में करण दोनों दिग्गज एक्ट्रेस से ढेर सारी बातें करते दिख रहे हैं।

करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो वीडिया शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सबसे प्यारी क्वीन, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट को 'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड में देखें।” यह एपिसोड गुरुवार (16 नवंबर) को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा। शो में अब तक दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सनी देओल-बॉबी देओल और अनन्या पांडे-सारा अली खान नजर आ चुके हैं।