पिंक लॉन्ग गाउन में खूबसूरती बिखेरती दिखीं मॉम-टू-बी बिपाशा बसु, पति संग केक कटिंग कर गाया, हैप्पी एंड हेल्दी बेबी टू अस

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत जल्द पेरेंट बनने वाले हैं। बिपाशा अपने प्रेग्नेंसी को भरपूर एन्जॉय कर रही हैं और उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी बेहद खुश है। शुक्रवार को, बिपाशा के गोद भराई समारोह हुआ। यह बेबी शॉवर का सेलिब्रेशन कथित तौर पर उनके दोस्तों द्वारा आयोजित किया गया था। गोद भराई समारोह के लिए बिपाशा बसु ने सिंपल गुलाबी गाउन पहना, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं।

बिपाशा बसु ने मिनिमल मेकअप और एडेड ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान करण सिंह ग्रोवर ने गहरे नीले रंग का सूट पहना था और हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के इस समारोह में सिर्फ 20 मेहमान ही शामिल हुए। ये सभी करण और बिपाशा के करीबी दोस्त थे। जिसमें आरती सिंह भी शामिल थी।

कपल ने बेबी शावर में केक कटिंग सेरेमनी भी की, जिसमें चंद पैपराजी भी शामिल हुए। सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें करण और बिपाशा केक कटिंग कर मजेदार अंदाज में गाना गा रहे हैं। करण ने गाया, हैप्पी बेबी टू अस। वहीं बिपाशा ने कहा, हैप्पी एंड हेल्दी बेबी टू अस।

बिपाशा बसु की यह दूसरी बार गोद भराई सेरेमनी हुई। कुछ दिन पहले, उनकी मां ने भी गोद भराई समारोह का भी आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरें बिपाशा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।