'बिग बॉस' सीजन 12 में किए जा रहे है बड़े बदलाव, क्या सलमान करेंगे होस्ट!

टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के आने का सभी को इंतज़ार है फैंस चाहते है कि जल्द से जल्द बिग बॉस का सीजन 12 आ जाए। मेकर्स अभी से सीजन 12 की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। शो को पहले से ज्यादा रोचक बनाने के लिए मेकर्स कुछ नया करने की सोच रहे हैं। इस बार सुनने में आ रहा है कि सीजन 12 की थीम जोड़ियों में होगी। अगर आप भी बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके अकेले नहीं बल्कि जोड़ी के साथ ऑडिशन देने होंगे। 15 जून तक इसके ऑडिशन लिए जाएंगे। एंट्री का पूरा प्रोसिजर ऑनलाइन दिया गया है। लेकिन कंटेस्टेंट का अंतिम चयव सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट जोड़ी में नजर आने वाले हैं। शो में हिस्सा लेने वाले लोगों को जोड़ी में ही ऑडिशन देने होंगे। इसमें भाई, बहन, दोस्त, बॉस, मां, पत्नी कोई भी जोड़ीदार बन सकता है। इसके साथ ही शो में भी कई बदलाव किए जाने की प्लानिंग है। सुनने में आया है कि इस बार शो में जोड़ियों से एंट्री होगी, तो शो के होस्ट भी दो हो सकते हैं।

'बिग बॉस' सीजन 12 इस बार एक महीना पहले शुरू हो रहा है यानी कि सितंबर में। पिछला सीजन 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था।

खबरें ये भी आईं है कि सलमान रियल‍िटी टीवी शो में काम नहीं करना चाहते हैं। वो अब फिल्मों में फोकस रहना चाहते हैं। फिलहाल खबरों की मानें तो चैनल सलमान खान को मनाने में लगा है कि वो शो होस्ट करने के लिए हां कर दे। बिग बॉस शो के लिए सलमान के अलावा दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है। इसकी वजह सलमान खान हैं क्योंकि उनका दबंग अंदाज पूरे सीजन सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है।

इन दिनों सलमान खान रेस 3 की शूट‍िंग खत्म करने के बाद भारत फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोज‍िट प्र‍ियंका चोपड़ा और द‍िशा पाटनी काम करेंगे।